PART 6: वह जगह… जहाँ सब खत्म होना था
Location:
Old City Mental Hospital
रात के 1:15 बजे।
अर्जुन अपनी जीप से उतरे।
यह वही location थी… जो message में भेजी गई थी।
Hospital 15 साल से बंद था।
टूटी हुई दीवारें।
जंग लगा गेट।
और अंदर…
पूरा अंधेरा।
अर्जुन का दिल तेज धड़क रहा था।
उन्होंने धीरे से अंदर कदम रखा।
हर कदम की आवाज पूरे corridor में गूंज रही थी।
तभी…
पीछे से एक आवाज आई—
“तुम आखिर आ ही गए…”
अर्जुन ने तुरंत gun तानी।
लेकिन…
उनके सामने खड़ी लड़की को देखकर…
उनका पूरा शरीर सुन्न हो गया।
वो…
रिया थी।
जिंदा।